फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra: घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया लेखपाल, एंटीकरप्शन टीम का एक्शन, रिपोर्ट लगाने के नाम पर ले रहा था

Fri, 04 Oct 2024 05:56 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र के चोपन में लेखपाल की धनवसुली उसको भारी पड़ी। एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि लेखपाल की घूसखोरी की शिकायत ज्यादा दिनों से मिल रही थी। जमीन संबंधी मामलों में पैसा लेने के फिराक में था तभी पकड़ा गया।
विज्ञापन
चोपन थाने में मौजूद एंटी करप्शन की टीम - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोपन थाना क्षेत्र में मिर्जापुर से आई एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक लेखपाल को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। भूमि संबंधित मामले में पक्ष में रिपोर्ट लगाने के लिए यह रिश्वत ली जा रही थी।

विज्ञापन


टीम ने आरोपी लेखपाल को पकड़कर चोपन थाने में सुपुर्द कर दिया। पूरी कार्रवाई के दौरान प्रशासन की ओर से दो राजपत्रित अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया था। कोटा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान पवन जायसवाल ने एंटी करप्शन में शिकायत की थी।

विज्ञापन


उनका कहना था कि हलका लेखपाल राजकुमार मिश्रा की ओर से भूमि संबंधित प्रकरण में रिपोर्ट लगाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की जा रही है। काफी प्रयास के बाद भी लेखपाल बिना पैसा लिए रिपोर्ट लगाने को तैयार नहीं है, जबकि कागज में सब कुछ ठीक है।

शिकायत पर एंटी करप्शन की टीम शुक्रवार को सोनभद्र पहुंची। शिकायतकर्ता को लेकर टीम तेलगुड़वा तिराहे के पास पहुंची। लेखपाल रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये लेने के लिए यहीं पहुंचा। टीम दूर से ही उस पर नजर बनाए हुए थी।
विज्ञापन


जैसे ही उसने रिश्वत के रुपये पकड़े, टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने उसका हाथ धुलवाया तो नोटों में लगे केमिकल के कारण पानी पड़ते ही लेखपाल की हथेलियां लाल हो गईं। टीम उसे लेकर चोपन थाने पहुंची। इस पूरी कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त डीआरडीए  के अधिकारियों के साथ उपायुक्त उद्योग  मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें