फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वामपंथियों ने अमेरिका के राष्ट्रपति का फूंका पुतला

Sat, 24 Jan 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा को मुख्य अतिथि बनाने पर वामपंथियों ने शनिवार को विरोध जताया। वामपंथी कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज बाजार में मार्च निकाला और बराक ओबामा का प्रतीकात्मक पुतला फूंका।
विज्ञापन


नगर में जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद नगर के मेन चौक पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि

देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता के सबसे बडे़ प्रतीक गणतंत्र दिवस के अवसर पर दुनिया और देश की गरीब जनता के दुश्मन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को मुख्य अतिथि बनाना न सिर्फ गणतंत्र दिवस का मजाक है
विज्ञापन


बल्कि साम्राज्यवादी अमेरिकी हितों के प्रति मोदी सरकार का शर्मनाक समर्पण भी है। जुलूस और सभा में माले राज्य स्थायी समिति के सदस्य ओमप्रकाश सिंह, सीपीआई के जिला सचिव रामरक्षा, अमरनाथ सूर्य, आरके शर्मा रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें