नगर में स्थित सीएमओ कार्यालय से शनिवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। सीएमओ डा. एबी सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली के माध्यम से लोगों को बेटियों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
नगर के विभिन्न मोहल्ले से होते हुए रैली पुन: सीएमओ कार्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि बेटों से किसी मामले में बेटी कम नहीं है।
इसलिए बेटों और बेटियों मेें भेदभाव करना अन्याय है। रैली में बिमला इंटर कालेज, राजा शारदा महेश इंटर, आदर्श इंटर कालेज और राजकीय बालिका इंटर कालेज के विद्यार्थी शामिल रहे।
गोष्टी में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों को पुुरस्कृत किया गया। एसीएमओ डा. गणेश प्रसाद ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आदर्श इंटर कालेज की साधना चौबे को 12 सौ, द्वितीय स्थान पाने वाली आरएसएम की यस्वी पांडेय को एक हजार और तीसरे स्थान पर रही बिमला इंटर कालेज की काजल रत्ना को आठ सौ रुपये का चेक दिया गया।
इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा. वीके अग्रवाल, संजय सिंह, पंकज पांडेय, फूल सिंह, राम सिंह, सरजू प्रसाद, पीके सिंह मौजूद रहे।