फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एसआईआर प्रक्रिया का जाना हाल लोगों से की जागरूकता की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के जिला प्रभारी अनिल सिंह ने शुक्रवार को चोपन ब्लॉक परिसर में चल रही एसआईआर प्रक्रिया का जायजा लिया। बीएलओ और संबंधित अधिकारियों से जरूरी जानकारियां लेने के साथ ही लोगों को अधिक से अधिक संख्या में फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कई का फार्म खुद भी भरकर जमा किया। बीएलओ को घर-घर जाकर लोगोंं को इसके बारे में जागरूक करने की नसीहत दी। भाजपा कार्यकर्ताओं से भी कहा कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें और नए मतदाताओं का नाम जोड़वाने में सहयोग करें। यहां के बाद वह भाजपा जिला प्रतिनिधि सुनील सिंह के आवास पर पहुंचे।इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई और पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों से लोगों को अवगत कराते रहने के लिए कहा गया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संजय केशरी, भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, मंडल महामंत्री विकास चौबे, हिमांशु प्रियदर्शी, मनमोहन यादव, अरविंद जायसवाल, रामकुमार सोनी, अचल कुमार, आलोक पांडेय, राज श्रीवास्तव, मुकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें