फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मरम्मत के 15 दिन बाद ही सड़क उखड़ी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम चकसानी में कंपोजिट विद्यालय से अगरिया बस्ती को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की मरम्मत के 15-20 दिन बाद ही सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क की गिट्टियां उखड़ने लगी हैं, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी ऑनलाइन शिकायत भी की है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह सड़क मरम्मत कार्य पिछली गर्मियों में किया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, मरम्मत के मात्र 15-20 दिनों के भीतर ही सड़क उखड़ने लगी। उन्होंने कई बार ऑनलाइन शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन उन पर कोई सुनवाई नहीं हुई। सड़क पर बिछाई गई गिट्टियां पूरी तरह से उखड़ चुकी हैं, जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत के दौरान मानकों की अनदेखी की गई और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। उनका कहना है कि मरम्मत के लिए बजट आवंटित होने के बावजूद, लोक निर्माण विभाग ने कराया गया यह कार्य गुणवत्ताहीन साबित हुआ है। सड़क फिर से उसी जर्जर स्थिति में पहुंच गई है, जैसी वह मरम्मत से पहले थी। ग्रामीण रामदेव, सोहर, अमीरा, रामधनी, लक्ष्मण, जय प्रकाश, बुद्धराम, सुदर्शन प्रसाद, वीरेंद्र, सोना बच्चा और भगवान दास आदि लोगों ने डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उच्चस्तरीय जांच कराकर तत्काल पुनः मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें