फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शक्ति बाण लगने से मूर्छित हुए लक्ष्मण

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/रेणुकूट/बभनी। जिले में जगह-जगह रामलीला में बृहस्पतिवार की रात कहीं लक्ष्मण-मेघनाथ युद्ध का मंचन हुआ तो कहीं लंका पर सेतुबंधन की लीला हुई। कलाकारों ने लीला के प्रसंग को मंच पर जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज में कलाकारों ने चारों फाटक की लड़ाई, लक्ष्मण शक्ति की लीला की। मेघनाथ ने जब शक्ति बाण चलाकर लक्ष्मण को मूर्छित किया तो रामदल में मायूसी छा गई। पंडाल में लीला प्रेमियों की आंखें नम हो गईं। संकट दूर करने के लिए जामवंत ने हनुमान जी को संजीवनी बूटी लाने के लिए भेजा। इस दौरान आरएसएस के विभाग प्रचारक उपेंद्र, जिला प्रचारक राहुल, जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल, नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद आदि रहे। रेणुकूट में लंका पर चढ़ाई, समुद्र में सेतु निर्माण लीला का मंचन हुआ। उज्ज्वल केश, रवि गुप्ता, सुरेंद्र तिवारी ने लीला की शुरुआत कराई। हनुमान जी सीता जी के बारे में श्रीराम को जानकारी देते हैं। श्रीराम भावुक हो जाते हैं और रावण के सर्वनाश का प्रण लेकर वानरी सेना को लंका की तरफ कूच करने का आदेश देते हैं। नल व नील की सहायता से समुद्र पर पत्थरों के पुल का निर्माण करते हैं। इसके बाद लंका में प्रवेश करते हैं। श्रीराम ने अंगद को दूत बनाकर रावण को अंतिम बार समझाने के लिए भेजा। बभनी: असनहर की रामलीला में बृहस्पतिवार की रात राम-सुग्रीव मित्रता, बालि वध और लंका दहन का मंचन हुआ। श्रीराम और लक्ष्मण सीता की खोज करते हुए जंगल में बढ़ते हैं। वहां सुग्रीव से उनकी मित्रता होती है। सुग्रीव अपने दुख का कारण श्रीराम को बताते हैं। तब वह सुग्रीव को बालि से युद्ध करने के लिए कहते हैं। इसके बाद श्रीराम एक ही बाण से बालि का वध कर देते हैं। कलाकारों ने लंका दहन तक की लीला का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें