फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों का 27 तक कार्य बहिष्कार

Tue, 24 Mar 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद जिला कचहरी में पिछले दिनों गोली मारकर एक वकील की हत्या किए जाने के मामले में मंगलवार को भी वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया।
विज्ञापन


इसकी वजह से कोर्ट का कामकाज प्रभावित रहा और वादकारी परेशान रहे। वकीलों ने राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में बैठक कर कहा कि इलाहाबाद के डीएम और एसएसपी को नहीं हटाया जाता तो 27 मार्च तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।

सोनभद्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक ने कहा कि इलाहाबाद में 20 मार्च को संघर्ष समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जब तक इलाहाबाद के डीएम और एसएसपी को नहीं हटाया जाता है कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिलहाल 27 मार्च तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इसके अलावा जो भी संघर्ष समिति और यूपी बार काउंसिल का निर्देश मिलेगा उसके अनुरूप आंदोलन किया जाएगा।

अध्यक्षता ओम प्रकाश पाठक और संचालन अमित पांडेय ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सागर शर्मा, महामंत्री अंशुमान सिंह, चंद्रभूषण प्रसाद मिश्र, गजेंद्र नाथ दीक्षित, आनंद मिश्र, सेराज अख्तर खां, डीके मौर्या, अतुल पटेल, राजीव गौतम, जीएस राय, पीए खान, महेंद्र प्रसाद शुक्ल, ओपी तिवारी, अरुण सिंघल शामिल रहे।

 घोरावल प्रतिनिध के मुताबिक मंगलवार को नाराज वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में राम अनुज धर द्विवेदी, आदिनाथ मिश्र, मार्तंड प्रताप सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक आक्रोशित वकीलों ने मंगलवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर कचहरी गेट पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी, दिनेश अग्रहरी, प्रभु सिंह, रामलोचन तिवारी, राकेश श्रीवास्तव शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें