इलाहाबाद जिला कचहरी परिसर में 11 मार्च को गोली मारकर की गई वकील की हत्या के मामले में मंगलवार को भी अधिवक्ताओं का हड़ताल जारी रहा। इस वजह से न्यायालय का कामकाज प्रभावित रहा।
वहीं राबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन सभागार में मंगलवार को अगली कार्रवाई के लिए बैठक में कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। 18 मार्च को पुन: बैठक बुलाई गई है।
इसमें आंदोलन की रणनीति बनेगी।सोनभद्र बार एसोसिएशन अध्यक्ष ओम प्रकाश पाठक ने कहा कि अभी तक प्रदेश भर के वकीलों पर दर्ज किया गया केस वापस नहीं लिया गया।
इसके अलावा मृतक अधिवक्ता के परिवारवालों को मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी नहीं दी गई। ऐसे में वकील अब चुप बैठने वाले नहीं हैं।
उन्होंने कहा कि जैसा भी यूपी बार काउंसिल का निर्देश रहेगा उसी के अनुरूप आंदोलन किया जाएगा। हड़ताल के बाबत आमसभा की बुधवार को बैठक में विचार-विमर्श कर रणनीति बनेगी।
इस मौके पर मुरली धर शुक्ल, अंशुमान सिंह, अमरनाथ मिश्र, रामसागर शर्मा, महेंद्र प्रसाद शुक्ल, जीएस राय, कपिल कुमार, अरुण सिंघल, मुनिराज शाह, अशोक पाठक, हरिशंकर मौर्या, डीके मौर्या, भानुप्रताप चौहान, राजीव गौतम, राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे।