फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जमीन पर कब्जे और पेयजल से जुड़ी शिकायतों की रही भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जन शिकायताें के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को जिले की तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस पर 301 फरियादियों ने गुहार लगाई। इसमें 47 की शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। ज्यादातर मामले राजस्व से जुड़े रहे। इसके अलावा बिजली, पानी, पेंशन, राशन कार्ड से जुड़ी शिकायतें भी बड़ी संख्या में आईं।
विज्ञापन

सदर तहसील में मंडलायुक्त डाॅ. मुथुकुमार स्वामी बी. की अध्यक्षता में डीएम चंद्र विजय सिंह , एसपी डॉ. यशवीर सिंह व सीडीओ सौरभ गंगवार ने शिकायतें सुनीं। यहां कुल 167 प्रार्थना पत्र आए। 29 मामलों का मौके पर समाधान किया गया। मंडलायुक्त ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण करें। शिकायतकर्ता का फीडबैक भी जरूर लें।
उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं, नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्रों में पेयजल से संबंधित जो भी समस्याएं प्राप्त हो रही है, उनका निराकरण बीडीओ और ईओ तत्काल करें। गोवंशों के लिए भी पीने के लिए पानी की समस्या नहीं होनी चाहिए। पेयजल से संबंधित शिकायतों का निस्तारण समय से न होने पर संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। तहसील ओबरा में एसडीएम प्रभाकर सिंह की अध्यक्षता में 53 शिकायतें सुनी गई। मौके पर ही 4 मामले निस्तारित किए गए। तहसील घोरावल में एडीएम सहदेव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां कुल 35 मामले आए, जिसमें 10 का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम रमेश कुमार, सीओ अमित कुमार आदि मौजूद रहे। तहसील दुद्धी में एडीएम नमांमि गंगे आशुतोष दूबे की अध्यक्षता में 46 प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई हुई। कुल चार मामलों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम श्याम प्रताप सिंह, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्होंने लगाई फरियाद
मेरे घर के बगल में रास्ते की जमीन पर गांव के कुछ लोग कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। मना करने पर मारपीट करते हैं। थाने में सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। - बब्बू, निवासी उमरी कलां।
मेरी जमीन पर कुछ लोग जबरन जोत-कोड़ कर रहे हैं। घर में आने-जाने के लिए रास्ता भी नहीं दे रहे। विरोध करने पर धमकी देते हैं। मदद की उम्मीद में गुहार लगाई है। -नगीना यादव, निवासी भड़कना।
ग्राम सभा मऊ कला में ग्राम सभा की 45 बीघा जमीन पर गलत ढंग से नाम अंकित कराकर कब्जा किया जा रहा है। पिछले दिनों शिकायत की गई, लेकिन कार्रवाई न होने पर समाधान दिवस में आए हैं। - बुल्लू मौर्य, ग्राम प्रधान मऊ कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें