महुली। विंढमगंज के महुली कस्बे में चल रहे राजा बरियार शाह कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में कोन के लालबिजौरा की टीम ने मार्डन आईटीआई पोलवा को 78 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर माडर्न आईटीआई पोलवा ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया।
लालबिजौरा ने निर्धारित बारह ओवर में सात विकेट खोकर 142 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी माडर्न आईटीआई पोलवा की टीम आठ ओवर में 64 रन बनाकर आल आउट हो गई। इस तरह लालबिजौरा ने माडर्न आईटीआई पोलवा को 78 रनों से हराकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ दी मैच लालबिजौरा के खिलाड़ी निरंजन रहे। दूसरे मैच में टेढ़ा की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 104 रन बनाया। जवाब में विंढमगंज ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ दी मैच विंढमगंज के खिलाड़ी सीनू रहे। अंपायर की भूमिका आकाश कुमार एवं शिवम कन्नौजिया ने निभाई।