फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खनन व्यापारी के घर से लाखों की चोरी, डिजिटल लॉकर तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। कोतवाली क्षेत्र के अग्रवाल नगर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक खनन व्यापारी के घर को निशाना बनाया। बाउंड्री फांदकर घुसे चोर नकदी-जेवरात समेत लाखों का माल ले गए। चोरों ने आलमारी के डिजिटल लॉकर को भी तोड़ दिया। सीसीटीवी कैमरे का डाटा भी डिलीट कर दिया। घटना के वक्त परिवार बाहर गया था।
विज्ञापन

खनन व्यापारी तारकेश्वर केशरी का अग्रवाल नगर में मकान में है। बुधवार की शाम वह परिवार के साथ निजी कार्य से वाराणसी गए थे। गेट बंद था। इसी बीच रात में चोर बाउंड्री फांदकर अंदर घुसे और दरवाजे का ताला तोड़ तोड़कर कमरों में घुस गए। बृहस्पतिवार की सुबह जब व्यापारी परिवार के साथ लौटे तो ताला टूटा देखा। अंदर जाने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। घर में सारा सामान बिखरा हुआ था। सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर बंद थी। उसमें सारा डाटा भी डिलीट कर दिया गया था। गृहस्वामी के मुताबिक चोर घर के अंदर 80 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, दो अंगूठी, कान का सेट, नाक का सेट समेत कीमती कपड़े व अन्य सामान ले गए। घटना की सूचना के बाद हलका एसआई राम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कैमरे की डीवीआर से डिलीट किया गया डाटा को रिकवर कराने में पुलिस जुटी है।
बता दें कि करीब 22 दिन पहले ओबरा में ही एक अन्य खनन व्यापारी के घर से भी लाखों की चोरी हुई थी। तब भी पीड़ित परिवार घर में नहीं था। चोरों ने बंद मकान की रेकी कर उसे निशाना बनाया था। घटना के 22 दिन बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। अब एक और चोरी से लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें