फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लाल किले पर विशेष अतिथि बनेंगी लखपति दीदी निर्मला

विज्ञापन
लखपति दीदी निर्मला।  - फोटो : स्वयं
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बिचपई गांव की रहने वाली निर्मला देवी के लिए इस बार का स्वतंत्रता दिवस बेहद खास होने वाला है। लखपति दीदी योजना से जुड़कर आत्मनिर्भर बनीं निर्मला को 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन

निर्मला एक निजी स्कूल में नौकरी करती थीं, जहां उन्हें बहुत कम वेतन मिलता था। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला समूह से जुड़कर उन्होंने मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण लिया। इसके बाद उन्होंने रंग-बिरंगी और आकर्षक डिजाइन की मोमबत्तियां बनानी शुरू कीं। निर्मला बताती हैं कि प्रशिक्षण के बाद कर्ज लेकर अपने घर पर मोमबत्ती उद्योग शुरू किया। क्रिसमस और दिवाली के मौके पर उनकी बिक्री कई गुना बढ़ जाती है, जिससे उनकी सालाना आय एक लाख रुपये से अधिक हो चुकी है।
वह प्रेरणा फ्रूट कॉर्नर का संचालन भी करती हैं, जिससे अतिरिक्त आय होती है। उनकी मेहनत और सफलता को देखते हुए उन्हें लखपति दीदी के रूप में चयनित किया गया है।
विज्ञापन

पूरे देश से केवल 16 महिलाओं को स्वतंत्रता दिवस में विशेष अतिथि बनने अवसर मिला है, जिनमें सोनभद्र से अकेली निर्मला शामिल हैं। निर्मला ने कहा कि लाल किले पर विशेष अतिथि बनना और पीएम-सीएम से मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें