फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंटी रेबीज की कमी, सपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन न होने और मरीजों को बाहर से दवा लिखे जाने समेत तमाम समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के गेट के सामने प्रदर्शन किया। यहां कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग प्रशासन से की।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं है। मरीजों को बाहर से इंजेक्शन लगवाना पड़ रहा है। यही नहीं मरीजों को बाहर से दवा भी लिखी जा रही है। अल्ट्रासाउंड की भी समस्या गंभीर है। सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जिला अस्पताल में मरीजों का जमकर शोषण किया जा रहा है। एंटी रेबीज इंजेक्शन दो सप्ताह से नहीं है। महिलाओं को दवा के नाम पर इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि जिला अस्पताल की व्यवस्था बेपटरी हो गई है। प्रदर्शन में राजाराम गौड़, मुन्ना कुशवाहा, मोती कोल, जुनैद अंसारी, दुर्गावती, कल्याणी भारती, विष्णु भारती, दीपक यादव, हीरा सोनकर, गोपाल गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें