फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कुशवाहा समाज ने एक दूसरे को लगाया अबीर

विज्ञापन
ओबरा के कुशवाहा समाज भवन पर होली मिलन समारोह में शामिल लोग।स्रोत स्वयं
विज्ञापन
ओबरा। कुशवाहा समाज ओबरा भवन में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षक देव प्रकाश मौर्या, गयानाथ कुशवाहा, सुरेश कुमार मौर्या और सुशील कुशवाहा ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर की। इस दौरान आनंद शेखर, राकेश कुशवाहा, रामदेव मौर्य, निर्मल सिंह व कृष्णानंद सिंह, राजेश कुमार सिंह, गणेश सिंह और सुनील मौर्या सहित अन्य सदस्यों ने उपस्थित लोगों का अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया। अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह कुशवाहा ने बताया कि समाज को एकजुट रखने के उद्देश्य से समारोह का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें