चुर्क। नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा के वार्ड छह और सात के लोगों ने पेयजल के लिए शनिवार को वार्ड में प्रदर्शन किया। नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और चेताया कि समस्या दूर नहीं हुई तो नगर पंचायत कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
लोगों ने बताया कि करीब एक माह से यहां का सबमर्सिबल जल गया है, लेकिन उसके मरम्मत पर नगर पंचायत ध्यान नहीं दे रहा है। अब जबकि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है तो पानी की किल्लत शुरू हो गई है। लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। बताया कि इस बारे में कई बार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष को सूचना दी गई लेकिन उन्होंने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। इस मौके पर पट्टू राम, लालसा देवी, चेतनाथ मौर्य, संतरा राय, मनदीप, संदीप, जयप्रकाश तिवारी, लड्डू खान, रामविलास गुप्ता, शिव पूजन, मंगरु कहार, रामप्रवेश, नंदू पासवान, मीना देवी, रीना देवी, गीता देवी, बसंती, मंगल सिंह, सोनू रंजन, लक्ष्मण मौर्य, यीशु मौर्य, पप्पू गुप्ता, मोहन, शमशेर खान, अशोक माली, संदीप माली, मीना देवी आदि मौजूद रहीं।