फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्रः पीएम के संवाद कार्यक्रम के लिए तैयार हो रहा कोटा पुनर्वास स्थल

विज्ञापन
हर घर नल योजना कोटा पुनर्वास में कार्यक्रम स्थल की सफ़ाई कराते ग्राम प्रधान - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
अनपरा। हर घर नल योजना के तहत 22 नवंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रामीणों से वर्चुअल संवाद करेंगे। इसके लिए कोटा पुनर्वास में लगाए जा रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थल पर तैयारी तेज कर कर दी गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मौके पर पहुंचकर यहां चल रही तैयारियों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 नवंबर को जल जीवन मिशन के तहत स्वीकृत 14 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी परियोजनाओं से जुड़े गांवों के लोगों से वर्चुअल संवाद करके पेयजल की वस्तुस्थिति की जानकारी लेंगे। शिलान्यास व वर्चुअल कार्यक्रम के प्रसारण के लिए संबंधित गांवों में तैयारी तेज कर दी गई है। इसके लिए परासी ग्राम समूह योजना के कोटा पुनर्वास स्थल पर प्रस्तावित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (डब्ल्यूटीपी) स्थल पर संवाद कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। म्योरपुर के बीडीओ संजय पांडेय व एडीओ पंचायत ने प्रस्तावित स्थल का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। परासी के सचिव निर्भय सिंह, कोटा पुनर्वास की प्रधान शांति देवी व सचिव राजबहादुर के निर्देशन में जेसीबी मशीन की मदद से रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है।
परियोजनाओं से दूर होगी पेयजल समस्या
अनपरा। पेयजल परियोजनाओं के तैयार होने के बाद पेयजल समस्या दूर होगी। यह कहना है क्षेत्र के ग्रामीणों का। कार्यक्रम को लेकर उनमें उत्साह है। कोटा पुनर्वास ग्राम पंचायत निवासी बृजबिहारी यादव ने कहा कि क्षेत्र में समुचित पेयजल का प्रबंध नहीं होने से लोग दूषित जल पीते हैं। जल जीवन मिशन योजना से लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा। महेंद्र प्रसाद ने कहा कि पेयजल संकट है। कुछ लोग तो काफी दूर से पानी ढोकर लाते हैं। हर घर नल योजना ऐसे लोगों के लिए वरदान साबित होगी। अश्विन चतुर्वेदी ने कहा कि पेयजल परियोजनाओं से सभी वर्ग के लोगों को राहत राहत मिलेगी। लोग कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों से भी बच सकेंगे। शिवाकांत ने कहा कि जल जीवन मिशन से क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे। गर्मी में पेयजल के लिए हाहाकार नहीं मचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें