सोनभद्र।कोरोना संक्रमित एक मरीज की बुधवार को मौत हो गई। मरीज की मौत दूसरे जिले में इलाज के दौरान हुई। इस बीच 24 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। जिले में अब तक पाजिटिव मिले लोगों की संख्या 4210 हो गई है। इसके अलावा पूर्व में संक्रमित मिले लोगों में से 38 मरीज इलाज के बाद बुधवारको स्वस्थ घोषित किए गए। अब स्वस्थ होने वालों की संख्या 3956 हो गई है। बुधवार को 24 और लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आने पर जिले में एक्टिव मामले 190 हो गए हैं। इसकी पुष्टि प्रभारी सीएमओ डा. सलिल कुमार ने की है।
उधर, चिकित्सकों की टीमें बुधवार को भी संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लेने में जुटी रहीं। बुधवार को 1761 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए गए। इसके अलावा बुधवार को 1389 लोगों की रिपोर्ट भी आई। जिसमें 24 पाजिटिव और 1365 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली। सीएमओ के मुताबिक अब तक 182582 लोगों के सैंपल जांच के बाबत लिए जा चुके हैं। इनमें से 181158 लोगों की रिपोर्ट आई है। जिसमें 4210 पाजिटिव और 176948 निगेटिव मिले हैं। संक्रमित मरीजों में से 64 की मौत हो चुकी है। जिसमें से 23 की मौत सोनभद्र और 41 की दूसरे जिलों में इलाज के दौरान हुई है। बुधवार को संक्रमित मिले लोगों के आवासों के आसपास बैरिकेडिंग करने व सैनिटाइजेशन के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।