सोनभद्र। प्रदेश सरकार के निर्देशन में कोरोना महामारी से बचाव के लिए रविवार से शुरू किए गये टीका उत्सव को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। टीका लगवाने के लिए 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचें। बड़े बुजुर्ग को भी टीका लगाया गया। इसके साथ ही टीकाकरण का प्रमाण पत्र दिया गया।
टीका उत्सव के तहत नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर होटल व्यवसायी विजय कुमार जैन ने पहला टीका लगवाया गया। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के लसड़ा गांव निवासी मदन मोहन मिश्र अपने 106 साल की माता शिवदुलारी देवी को वैक्सिन लगवाने के लिए पहुंचें। टीका लगाने के बाद उन्हे सदर विधायक भूपेश चौबे केे हाथों प्रमाण पत्र दिया गया। जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर स्थित आयुष अस्पताल में टीका लगवाने पहुंची शांति देवी ने फीता काटकर टीका उत्सव का शुभारंभ की। इस दौरान प्रभारी सीएमओ डा.बीके अग्रवाल मौजूद रहे। उन्होंने 45 वर्ष की उम्र व उससे अधिक उम्र के लोगों से टीका लगवाने का अनुरोध किया। कहा कि टीका लगवाने से खुद को सुरक्षित किया जा सकता है। इस मौके पर डा.एसके चतुर्वेदी, डा.अवधेश, डा.नीरज मिश्रा, डा.सरिता दूबे, डा.अरुण चौबे, स्टाप नर्स गीता यादव सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।