फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 42 करोड़ से कोन-विंढमगंज मार्ग का होगा चौड़ीकरण

विज्ञापन
गड्ढायुक्त कोन-विंढमगंज मार्ग।
विज्ञापन
सोनभद्र/कोन। जिले को झारखंड से जोड़ने वाली कोन-विंढमगंज सड़क के दिन अब बहुरने वाले हैं। 42 करोड़ रुपये से 21.850 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। लंबे समय से खस्ताहाल सड़क की मरम्मत होने से क्षेत्र के 25 गांवों की डेढ़ लाख ज्यादा आबादी को होगी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत कोन-विंढमगंज मार्ग का निर्माण वर्ष 2021 में कराया गया था। ग्रामीणों ने बताया कि बनने के बाद डेढ़ साल में ही सड़क टूटने लगी थी। सड़क उखड़ने और गड्ढों की वजह से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क की बदहाली के चलते 20 किमी की दूरी तय करने में डेढ़ से दो घंटे लग जाते हैं। लंबे समय से क्षेत्र के लोग सड़क का नवनिर्माण कराने की मांग कर रहे थे।
सदर विधायक भूपेश चौबे के प्रयास से 21.850 किमी लंबी सड़क का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इससे क्षेत्र की करीब डेढ़ लाख आबादी को सहूलियत होगी। इस मार्ग से क्षेत्र के 25 से ज्यादा गांवों के लोगों के साथ ही झारखंड के लोग आते-जाते हैं। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड द्वितीय को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन से बजट मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस समय सड़क की चौड़ाई करीब साढ़े पांच मीटर है, जो सात मीटर तक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें