दुद्घी अमवार कनहर नदी में भरा पानी।
छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से कनहर व पांगन नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ की वजह से कनहर सिंचाई परियोजना स्थल पर जल भराव हो गया। इस दौरान निर्माण कार्य में लगा एक जेसीबी चारों ओर से पानी में घिर में गया।
कनहर नदी में पानी बढ़ने से आवागमन के लिए बने दो रपटे भी छतिग्रस्त हो गए। जिससे कुदरी संपर्क मार्ग और सुंदरी से आवागमन बाधित हो गया। नदी में बढ़े जलस्तर से फिल्ड हास्टल से बैचिंग प्लांट तक का आवागमन भी बाधित हो गया। कनहर परियोजना का निर्माण कार्य फिलहाल बाधित हो गया है।
बरसात के दिनों में परियोजना का निर्माण कार्य जारी रखने के लिए कार्यदाई संस्था की ओर से रपटे व रिंग बांध की मरमत जारी रखे हुए हैं। अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने बताया कि कनहर नदी का जलस्तर बढ़ने से स्पिल्वे का निर्माण कार्य, मिट्टी का बांध निर्माण बाधित नहीं हुआ है। जलस्तर बढ़ने से आवागमन बाधित हुआ है।