फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनहर परियोजना से दुद्धी क्षेत्र में आएगी खुशहाली

Sat, 14 Feb 2015 11:29 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के स्थानीय कार्यालय परिसर में शनिवार को आयोजित ब्लाक सम्मेलन को कनहर परियोजना के कार्य में तेजी को सपा सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया गया।
विज्ञापन


प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी हंसराज धुर्वे ने कहा कि कनहर परियोजना का कार्य प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए बजट उपलब्ध कराने के साथ ही तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं। इससे दुद्धी क्षेत्र खुशहाल तो होगा ही, यहां की बेरोजगारी भी काफी हद तक दूर हो सकेगी।

दुद्धी विधायक रूबी प्रसाद ने कहा कि सपा सरकार के विकासपरक कार्य को देखते हुए विपक्षी दल घबरा गए हैं। इसलिए जनता को तरह-तरह के तरीके अपनाकर गुमराह करने में लगे हुए हैं, लेकिन जनता सब कुछ समझ चुकी है।
विज्ञापन


 अगले चुनाव में भी सपा को बहुमत मिलेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष अनीता राकेश ने कहा कि मुख्यमंत्री पूरे दुद्धी क्षेत्र के विकास को लेकर संजीदा हैं। इसको लेकर तमाम कार्य किए भी जा रहे हैं।

जल्द ही दुद्धी अंचल विकास के मामले में अव्वल नजर आएगा। विजय यादव, रामनरेश पासवान ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है।

खासकर आदिवासियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई लाभकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अवधनारायण यादव, रामेश्वर राय ने कहा कि बालिका और तकनीकी शिक्षा पर उनकी सरकार विशेष जोर दे रही है।

 इसको लेकर सरकार की ओर से कई ठोस काम भी किए जा रहे हैं। रमेश कुशवाहा, मंदाकिनी पांडेय, निधि पांडेय, कौशल्या, आशा रावत, सोबरन सोनवान ने भी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया और कार्यकर्ताओं से लोगों की समस्याएं जानने के साथ ही उसके निदान का प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व सपा कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ नगर में जुलूस निकाला और जनहित में किए जा रहे कार्यों को लेकर लोगों को जागरूक किया।

इस मौके पर ईश्वर प्रसाद निराला, डा. लवकुश प्रजापति, जुबेर आलम, फौजदार सिंह, अवधेश यादव, जगदीश यादव, नकछेदी यादव, कलामुद्दीन, लालती देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें