फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनहर निर्माण के विरोध में दिल्ली में होगा प्रदर्शन

Tue, 03 Feb 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कनहर सिंचाई परियोजना के विस्थापितों का पांगन नदी के तट पर बेमियादी धरना मंगलवार को 47वें दिन भी जारी रहा। विस्थापितों ने मांगें पूर्ण होने तक आंदोलन की चेतावनी है। उधर विभिन्न संगठनों का धरने को समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार को धरने पर राष्ट्रीय वन जन श्रमजीवी मंच की राष्ट्रीय उप महासचिव रोमा समर्थकों संग पहुंची। यहां उन्होंने विस्थापितों को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी सरकार विस्थापितों के साथ अन्याय कर रही है।

 कहा कि विस्थापितों की आवाज और न्याय की मांग को लेकर अब चुप बैठने की नहीं है, विस्थापितों की मांगों की आवाज दिल्ली तक की जंग का ऐलान होगा। कनहर सिंचाई परियोजना  का निर्माण असंवैधानिक और कानून विरोधी है।
विज्ञापन


 कैमूर क्षेत्र मजदूर महिला संगठन की सदस्य फूलवासी देवी ने कहा कि परियोजना के निर्माण को रोका जाएगा और मांगें पूर्ण करने के लिए चक्काजाम किया जाएगा। इस मौके पर गंभीरा, फणीश्वर जायसवाल, फूलकुंवर देवी, विश्वनाथ खरवार, नईम, रामआधार, शिवप्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें