फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन, जेई एसडीओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Tue, 03 Feb 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की तीनों तहसीलों में मंगलवार को तहसील दिवस पर विभिन्न मामलों से संबंधित कुल 207 शिकायतें आईं। इनमें से महज 21 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष को समय सीमा के भीतर निपटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


वहीं घोरावल में डीएम डीके सिंह ने डिबर गांव की गुणवत्ता विहीन सड़क पाए जाने पर सत्यापन करने वाले एक्सईएन, एसडीओ और जेई को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।

जिला पंचायत और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ लिखा-पढ़ी करते हुए पुन: सड़क निर्माण कराए जाने की बात कही।
 डीएम ने सड़क की शिकायत मिलने पर एक्सईएन पीडब्लूडी बीएस रावत और डीपीआरओ एमपी द्विवेदी को जांच का आदेश दिया। जांच में शिकायत सही पाई गई।

इसी तरह से आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की शिकायत की जांच सहायक निदेशक मत्स्य अरविंद मिश्रा और जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा सिंह से कराई गई। इसमें दस आंगनबाड़ी केंद्रों में से ज्यादातर बंद मिले।
विज्ञापन


इसके अलावा सीएचसी का भी एक्सईएन जल निगम महराज सिंह से जांच कराया तो उसमें संतोषजनक कार्य पाया गया। डा. राम मनोहर लोहिया गांव तिलौली कला में आवास आवंटन की जांच रिपोर्ट पीडी जेपी पांडेय से प्रस्तुत करने को कहा।

 पुरखास गांव में लेखपाल के विरूद्ध फर्जी इंद्राज के मामले की जांच तहसीलदार को करने का आदेश दिया। सीता बहार गांव में अवैध कटिया कनेक्शनधारियों के विरुद्घ एफआईआर दर्ज करने का आदेश घोरावल कोतवाली प्रभारी भारतभूषण तिवारी को दिया।

इस मौके पर कुल 113 मामले आए इनमें से 15 मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। राबर्ट्सगंज में एडीएम मनीलाल यादव ने फरियादियों की शिकायतों को सुना।

इस मौके पर 53 मामले आए, इनमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। दुद्धी प्रतिनिधि के मुताबिक तहसीलदार जितेंद्र सिंह के पास 41 शिकायतें आईं, इनमें से महज दो मामलों का मौके पर निस्तारण हुआ।
विज्ञापन


वहीं राबर्ट्सगंज ब्लाक के अमौली गांव की कोटे की दूकान निरस्त करने के लिए ग्रामीणों ने एडीएम को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें