फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनहर से छत्तीसगढ़ तक बन रही अंडरग्राउंड नहर

Tue, 05 May 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 सोनभद्र के कनहर से छत्तीसगढ़ तक जाने वाली यूपी की सबसे लंबी अंडरग्राउंड नहर का निर्माण शुरू हो गया है। इसके लिए कनहर सिंचाई परियोजना का निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था ने कुड़वा पहाड़ी में विस्फोट के जरिए सुरंग बनाने का काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन



प्रदेश की सबसे बड़ी 2.6 किलोमीटर लंबी सुरंग वाली इस नहर के जरिए कनहर डैम का पानी तहसील क्षेत्र के कुड़वा पहाड़ी को चीरते हुए झारखंड राज्य तक पहुंचेगा। इस नहर से खोखा, करहिया, कोन क्षेत्र के दर्जनों गांवों, चोपन ब्लाक के कनहर नदी छोर वाले पहाड़ी और उबड़-खाबड़ जंगली इलाकों की असिंचित हजारों हेक्टेयर भूमि की सिंचाई हो सकेगी। कनहर सिंचाई परियोजना के सहायक अभियंता राम गोपाल ने बताया कि चोपन ब्लाक के कुड़वा गांव में 90 करोड़ की लागत से 2.6 किलोमीटर लंबी सुरंग वाली नहर का निर्माण चल रहा है।



नहर की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर और ऊंचाई पांच मीटर होगी। कोन, भवनाथपुर होते हुए झारखंड में करीब 24 किलोमीटर लंबी नहरों के माध्यम से कनहर का पानी वहां की हजारों एकड़ भूमि की सिंचाई में काम आएगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश के शहडोल, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-सीधी बार्डर पर बाण सागर नहर से जुड़ कर कनहर का पानी चोपन ब्लाक            के करीब 40 किमी नहरों के माध्यम से असिंचित खेतों को भी हरा भरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें