फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने मार डाले सांप और उसके 27 बच्चे

Wed, 08 Jul 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
असनहर गांव में बुधवार की सुबह एक सांप दिखाई देने पर लोगों ने उसे मार दिया। इस दौरान उसके अंडे भी फूट गए और सांप के बच्चे निकलकर इधर-उधर भागने लगे। इससे वहां अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


 लोगों ने अंडे से निकले 27 नन्हे सांपों को भी मार डाला। जबकि सांप के कुछ बच्चे भाग गए।   असनहर गांव निवासी उमेश कुमार बुधवार की सुबह अपने घर के सामने दरवाजे पर साफ सफाई कर रहे थे। झाड़-झंखाड़ हटाने के दौरान एक बड़ा सांप उन्हें दिखा। उन्होंने शोर मचाया तो भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों की सहायता से उमेश ने सांप को मार दिया। इस दौरान वहां मौजूद सांप के अंडे भी फूट गए और दर्जनों नन्हे सांप इधर-उधर भागने लगे। इससे अफरातफरी मच गई। लोगों ने डंडे से नन्हे सांपों की भी जान ले ली। बताया जा रहा है कि लोगों ने अंडे से निकले 27 नन्हे सांप मार डाले, जबकि कुछ भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस बारे में पूछे जाने पर वन रेंजर एसपी सिंह ने बताया कि डंडे की चोट से अंडे टूट गए होंगे। इसके चलते नन्हें सांप बाहर निकल आए होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें