फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में निशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। शासन के विद्यालय खोलने के आदेश के बाद विभाग तैयारियों में जुट गया है। खंड शिक्षा शिक्षा अधिकारी संजय कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को बभनी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक और प्राथमिक विद्यालयों में साफ-सफाई का कार्य पूरा करते हुए बच्चों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों की साफ-सफाई और पानी शौचालयों की व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए निर्देशित किया है। बच्चों और अभिभावकों को बुलाकर उन्हें पुस्तकें उपलब्ध कराई गईं। मुफ्त पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए। प्राथमिक विद्यालय बभनी प्रथम में प्रभारी प्रधानाध्यापक और शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ ने बच्चों और अभिवावकों को पुस्तक वितरण किया। कंपोजिट विद्यालय बभनी में प्रधान प्रतिनिधि नंदू खरवार ने बच्चों में पुस्तकें बांटीं। प्राथमिक विद्यालय सेवढ़ी टोला में एसएमसी अध्यक्ष प्रकाश और कंपोजिट विद्यालय बरवाटोला में ग्राम प्रधान त्रिवेणी ने बच्चों में पुस्तकें बांटीं। कंपोजिट विद्यालय आसनडीह में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने विद्यालय परिसर की साफ-सफाई का कार्य कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें