फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुकूट का हिस्सा बने खाड़पाथर की हालत नारकीय

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों हुई बारिश के चलते क्षेत्र के खाड़पाथर और मुर्धवा में जगह-जगह जलभराव हो गया है। कुछ लोगों के घरों में पानी घुस गया है जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

खाड़पाथर में कई दिनों से सफाई नहीं हुई है। एक सप्ताह से जलापूर्ति ठप है। कभी-कभार नगर पंचायत के टैंकर से पानी की आपूर्ति की जाती है। लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। खाड़पाथर में बने 32 केवीए क्षमता के विद्युत सबस्टेशन से होने वाली आपूर्ति की स्थिति भी खराब है। आए दिन फाल्ट और तार टूटने के कारण विद्युत आपूर्ति लगातार बाधित हो रही है। इससे पूर्व रेणुकूट नगर पंचायत से होकर सीधा खाड़पाथर को बिजली मिलती थी जो काफी बेहतर थी, लेकिन रनटोला की ओर से बिजली जोड़ दिए जाने के बाद से ही व्यवस्था चरमरा गई है। बिनमौसम हुई बारिश की वजह से जगह-जगह जलभराव हो गया है। यही नहीं नाली और सड़क न होने की वजह से तमाम रास्ते बह गए हैं। कई घरों में तो पानी घुस गया और लोग इधर-उधर भागने को मजबूर हो गए। खाड़पाथर के ग्रामीणों ने तत्काल नगर पंचायत द्वारा कार्य कराकर हालत में सुधार करने की मांग की है। ईओ अनीता शुक्ला का कहना है कि आदर्श नगर पंचायत का खाका तैयार करके शासन को भेज दिया गया है। बजट आते ही जल्द कार्य कराकर लोगों को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें