फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति को लगा प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को चपेट में ले सकती है। इसके मद्देनजर जिला अस्पताल परिसर में बच्चों के लिए अलग से 50 बेड का कोविड अस्पताल बन रहा है। बच्चों के लिए अलग से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिया गया है। ऑक्सीजन सप्लाई करने के लिए पाइपलाइन बिछा दी गई है। बेड लगाने के साथ ही अन्य तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना की चपेट में आने से 241 लोग काल के गाल में समा चुके हैं। ऑक्सीजन के अभाव में अधिकांश मरीजों ने जान गवाईं है। रविवार तक जिले में 16 हजार 540 कोरोना मरीज पाए गए थे, जिनमें 15 हजार 427 ठीक होकर अपने घरों को जा चुके हैं। 872 कोरोनो पॉजिटिव मरीज हैं। कोरोना की अभी दूसरी लहर जारी है। इसी बीच कोरोना की तीसरी लहर शुरू होने के संकेत ने शासन और जिला प्रशासन की नींद उड़ा कर रख दी है। कोराना की तीसरी लहर में सबसे अधिक बच्चों के प्रभावित होने की बात कही जा रही है। इसे लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम अभिषेक सिह के निर्देश पर जिला अस्पताल परिसर में स्थित बर्न यूनिट और ट्रामा सेंटर के भवन में बच्चों के लिए 50 बेड का कोविड अस्पताल बनवाया जा रहा है। यहां पाइपलाइन से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। हर वार्ड में पाइप लाइन बिछाने के साथ ही ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिया गया है। बेड आदि लगाने का कार्य किया जा रहा है।
अगर किसी तबीयत खराब होती है तो वह तत्काल कोविड कंट्रोल रूम टेलीफोन नंबर 05444-222384, 05444-222376 व व्हाट्सएप नंबर 8840127444 पर सीधी बात करके इमरजेंसी सेवा प्राप्त कर सकता हैं। सीएमओ डॉ. नेम सिंह का कहना है कि जिला अस्पताल परिसर में बच्चों के लिए अलग से 50 बेड का कोविड अस्पताल बन रहा है। बच्चों के लिए अलग से ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कर दिया गया है। ऑक्सीजन सप्लाई करने के लिए पाइप लाइन बिछा दी गई है। बेड लगाने के साथ ही अन्य कार्य कराए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें