फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में खाख ने गुरेठ को हराकर जीता आजाद कप

विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र के गुरेठ में वालीबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
घोरावल। आजाद वालीबॉल क्लब के तत्वावधान में बृहस्पतिवार शाम प्राथमिक विद्यालय गुरेठ के मैदान में आजाद कप प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस आयोजन में अहरौरा, गुरेठ, कोहरथा, कन्हरा, एलाही, दीवा, पिपरवार, डोरिहार समेत दर्जन भर टीमों ने भाग लिया। बृहस्पतिवार को इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले गए। फाइनल मैच गुरेठ व खाक की टीमों के बीच खेला गया। इसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए खाख की टीम ने आजाद कप कर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रथम सेमीफाइनल मैच आजाद क्लब गुरेठ और तुलापुर की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच में आजाद क्लब गुरेठ ने तुलापुर को लगातार दो सेटों में 25-19 व 25-18 से हराया। वहीं दूसरा सेमीफाइनल खाख और तुलापुर की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें तुलापुर द्वारा खाख की टीम को वाक ओवर दे दिया गया और इस तरह खाख की टीम विजयी रही। इस प्रकार फाइनल मुकाबला आजाद क्लब गुरेठ व खाख की टीमों के बीच हुआ, जिसमें खाख ने लगातार तीन सेटों में गुरेठ की टीम को 25-10, 25-17 व 25-16 से मैच अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि डॉ. अरूण सिंह एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. श्रीराम सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम ट्राफी व नगद पुरस्कार दिया। वहीं खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। कमेंटेटर की भूमिका रामानंद पांडेय व अशोक सन्यासी ने निभाई। वहीं स्कोरर की भूमिका में अभिषेक सिंह व शुभम पांडेय रहे, जबकि रेफरी की जिम्मेदारी गुलाब सिंह व नीलेश तिवारी ने अदा की। इस अवसर पर पूर्व विधायक तीरथराज, केपी मौर्या, राजीव कुमार, अर्जुन सिंह, आनंद प्रकाश सिंह पटेल, राजकुमार गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें