डाला। स्थायी क्षेत्र के ई-टेंडरिंग तीन नंबर खदान क्षेत्र में काम बंद कर शनिवार को श्रमिकों के साथ पेटिदारों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर पारिश्रमिक और किराया बढ़ाये जाने की मांग की गई। डीजल का दाम बढ़ने के बावजूद भाड़ा कम दिए जाने का टीपर मालिक एवं चालकों ने एक स्वर में विरोध किया।
शनिवार को सुबह खदान में काम करने जा रहे मजदूरों व टीपर चालकों ने खदान पर पहुंचते ही काम का बहिष्कार कर दिया। पेटिदारों नें बताया कि हम सभी को साल भर पहले काम के लिए 600 रुपये पेटी रेट मिला करता था। अब ई-टेंडरिंग में 550 रुपये मिल रहा है। ऐसे में काम करना मुमकिन नही है। मेठ सुकालू प्रजापति का कहना है कि वह 15 श्रमिक लेकर आता है। दिन भर में चार से पांच टीपर लोडिंग कर पाते हैं। पारिश्रमिक कम मिलने से खर्च नहीं निकल पा रहा है। बबई ने बताया कि भाड़ा कम मिलने से दिक्कत हो रही है। इससे गाड़ी का भाड़ा भी निकालना मुश्किल हो रहा है। बंधु ने खदान क्षेत्र में मशीनों के चलने का विरोध जताया। कहा कि हम सभी को काम मिलने के बाद ही मशीनों का प्रयोग किया जाए। मशीनें चलने से खाली हाथ लौटना पड़ता है। श्रमिकों ने पारिश्रमिक 400 रुपये देने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे पेटिदार, गाड़ी मालिक, चालक व श्रमिकों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मांगे पूरी कराने की मांग की। कहा कि यदि सुनवाई नहीं होती है तो वह काम नहीं करेंगे।