फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: केजरीवाल की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार देते हुए इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सिर्फ राजनीतिक षडयंत्र के तहत जेल में रखा गया है, जबकि आज तक उनके खिलाफ कोई भी सबूत ईडी और सीबीआई कोर्ट में रख नहीं पाई। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है।
सपा के जिला महासचिव सईद कुरैशी ने कहा कि केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी को तुरंत ख़ारिज कर उन्हें रिहा किया जाए। सीपीआईएम के जिला मंत्री नंदलाल आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार सत्ता में रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है।
विज्ञापन

आरके शर्मा ने कहा कि सच्चाई देश के सामने आनी चाहिए। अहिंसा सेवा पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शंकर यादव ने कहा कि अरविंद केजरीवाल का जीवन भारतीय राजनीति में प्रेरणाप्रद है। विरोध प्रदर्शन में नीरज पांडेय, संतोष त्यागी, डॉ. रामआसरे, बृजेश कुशवाहा, श्रीकांत त्रिपाठी, रामनरेश पटेल, राजेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें