कार्तिकेय पांडेय को गोल्ड मेडल से सम्मानित करते फेडरेशन के सचिव अनूप सिंह पटेल। स्रोत जागरूक पा
सोनभद्र। जिले में शनिवार को आयोजित जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में कार्तिकेय पांडेय (8) ने स्वर्ण पदक जीतकर नाम रोशन किया है। सोनभद्र कराटे एसोसिएशन के सचिव अनूप सिंह पटेल ने कार्तिकेय को सम्मानित किया।
बता दें कि सनबीम स्कूल रॉबर्ट्सगंज में आयोजित इस जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग विद्यालयों के करीब 300 बच्चे शामिल हुए।
प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडलिस्ट विजेता बॉडीबिल्डर खिलाड़ी आरएस पांडेय के पुत्र कार्तिकेय ने भी प्रतिभाग किया था। कार्तिकेय इस समय डीएवी स्कूल में कक्षा चार के छात्र हैं। संवाद