फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बैजू बाबा के जलाभिषेक के लिए विंध्याचल रवाना हुए कांवड़िए

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज अंबेडकर नगर बैजू बाबा बैजनाथ मंदिर से विंध्याचल जल लेने रवाना होते कावरिया। संवाद
विज्ञापन
सावन माह में भगवान भोलेनाथ की आराधना को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। रॉबर्ट्सगंज नगर के अंबेडकर नगर स्थित बैजू बाबा बैजनाथ धाम मंदिर से शुक्रवार को कांवड़ियों का जत्था विंध्याचल के लिए रवाना हुआ। कांवड़िए विंध्याचल धाम पहुंचकर गंगा जल भरेंगे और वहां से पैदल यात्रा कर रॉबर्ट्सगंज लौटेंगे। इसके बाद बैजू बाबा बैजनाथ धाम मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने के बाद कांवड़ियों ने यात्रा शुरू की। इस दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा के संयोजक बृजलाल दास ने बताया कि पैदल यात्रा के दौरान भगवान शिव का स्मरण करते हुए आगे बढ़ना श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक अनुभव है। यात्रा पूरी होने के बाद बैजू बाबा बैजनाथ धाम मंदिर में गंगा जल अर्पित कर भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। कांवड़ियों के लौटने पर मंदिर में विशेष जलाभिषेक और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। यात्रा में बृजलाल दास, आशा देवी, श्याम बाबू, रामबाबू, छोटू महाराज, राज, रानी, रितु, मैना देवी और संजना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें