फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनहर सिंचाई परियोजना के कर्मचारी हड़ताल पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बकाये वेतन का भुगतान किए जाने की मांग को लेकर रविवार को कनहर सिंचाई परियोजना अमवार में कार्यरत ड्राइवर व ऑपरेटर हड़ताल पर रहते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि महीनों से वेतन न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई है।
विज्ञापन

कनहर सिंचाई परियोजना में कार्यरत कर्मचारी राजेश, सुरेश, सोनू, कृष्ण कुमार, डीएन सिंह, मनोज, मकबूल आदि का कहना है कि वेतन की मांग को लेकर एचईएस कार्यालय के बाहर विरोध जताया गया है। कहा कि तीन माह से वेतन रुका हुआ है। खेती के लिए खाद-बीज की जरूरत है, लेकिन वेतन न मिलने से वे घर पैसे नहीं भेज पा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बकाए वेतन की मांग करने पर कंपनी के जिम्मेदार्र कार्य छोड़कर जाने का दबाव बना रहे हैं। तीन माह से वेतन न दिए जाने और काम से निकाले जाने की धमकी दिए जाने से आक्रोशित ड्राइवर व आपरेटर हड़ताल पर चले गए हैं। कार्यदायी संस्था एचईएस के जीएम संजीव कुमार ने बताया कि संस्था के अधिकारियों व कर्मचारियों का भुगतान एक सप्ताह के भीतर करा दिया जाएगा। परियोजना के उच्चाधिकारियों की लापरवाही से पेमेंट रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें