फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा से बनी सड़क को ट्रैक्टर से जोता, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड नगवां के ग्राम पंचायत वैनी के टोला बरहुआ में मनरेगा से बनी चकरोड को अपनी जमीन में बनी रोड बताकर एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर से जोत कर उखाड़ दिया। इससे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने रविवार को उच्चाधिकारियों से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

ग्रामीण शंकर विश्वकर्मा बनारसी ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व बरहुआ मेन रोड से मुन्ना के घर तक करीब 300 मीटर चकरोड का निर्माण ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा से कराया गया था। रोड के किनारे गांव के ही दो लोगों का खेत है। उन लोगों ने चार दिन पूर्व अपना खेत जोतते समय चकरोड को भी ट्रैक्टर से जोत दिया। पूछने पर कहने लगे कि हमारे खेत में चकरोड बना है। मना करने के बावजूद वो लोग नहीं माने और ट्रैक्टर से जोत कर चकरोड को उखाड़ दिया। ग्रामीण श्याम बिहारी, प्रदीप ने कहा कि तत्कालीन ग्राम पंचायत के प्रधान की ओर से लेखपाल कानूनगो और पुलिस प्रशासन के साथ जमीन की नापी कराकर चकरोड बनवाया गया था लेकिन मनबढ़ों ने अपना खेत जोतने के बाद चकरोड को भी पूरी तरह ट्रैक्टर से जोत कर उखाड़ दिया। इसकी सूचना ग्राम पंचायत और स्थानीय लेखपाल को दे दी गई है। प्रदर्शन में सुरेश यादव, कन्हैया, अंकित कुमार, विनोद कुमार, प्रमोद, प्रवीण कुमार, जयप्रकाश, निशा देवी, पूजा देवी, पार्वती, बनारसी, शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें