फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनहर सिंचाई परियोजना को मिले दो सौ करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। क्षेत्र के अमवार में बन रही कनहर सिंचाई परियोजना का कार्य जल्द पूर्ण कराने के लिए सरकार ने एक कदम और बढ़ाया है। सरकार ने परियोजना के निर्माण के लिए दो सौ करोड़ रुपये देने की घोषणा मंगलवार को जारी किये गए बजट में किया है। सिंचाई विभाग ने इस परियोजना के लिए सरकार से 321 करोड़ रुपये की डिमांड की थी। परियोजना के निर्माण से यूपी के 108 गांव लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन

कनहर सिंचाई परियोजना के निर्माण के लिए शिलान्यास वर्ष 1976 में तत्तकालीन मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी ने किया था। यह महज परियोजना महज 27 करोड़ रुपये की थी। कांग्रेस की सरकार के जाने के बाद इस परियोजना का कार्य पूर्ण रूप से बंद हो गया था लेकिन बाद में फिर इसका निर्माण शुरू कराया गया। इस परियोजना के निर्माण की लागत 2239 करोड़ रुपये है। वर्ष 2019 में इस परियोजना का निर्माण पूर्ण होना था लेकिन अब तक बजट के अभाव में कार्य धीमी गति से चल रहा था। लेकिन मंगलवार को यूपी सरकार ने अपने बजट में दो सौ करोड़ रुपये परियोजना के लिए दिया है। निर्माण कार्य के लिए अब तक मिला पूरा बजट खर्च हो चुका था। कयास लगाया जा रहा था कि बजट नहीं मिला तो परियोजना के कार्य पर ब्रेक लग जायेगा। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में 321 करोड़ की मांग की गई थी। दो सौ करोड़ रुपये बजट मेें परियोजना के लिए घोषित कर दिया गया है। बता दें कि इस परियोजना के निर्माण के लिए करीब 3719 परिवार पूर्व में विस्थापित हुए थे। कुल 11 गांव विस्थापित हुए थे जिसमें अमवार, बघाड़ू, कुदरी, सुंदरी, भिसुर, कोरची, बरखोहरा, लांबी, रनदह टोला, सुगवामान और बैरखड़ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें