फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: Kamal Nayan Sukrit outpost incharge, Ashish sent Duddhi

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रेणुकूट के मुर्धवा से म्योरपुर व बीजपुर से जोड़ने वाला प्रमुख जिला मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। बकरिहवा से बीजपुर तक करीब 22 किलोमीटर सड़क पर आवागमन कष्टदायी हो गया है। अब इस मार्ग के विशेष मरम्मत कराने का प्रस्ताव है। शासन से धन मिलने के साथ ही मार्ग का मरम्मत पीडब्ल्यूडी की ओर से कराया जाएगा।
विज्ञापन

रेणुकूट के मुर्धवा से बीजपुर स्थित एनटीपीसी रिहंद परियोजना को जोड़ने का यह मुख्य संपर्क मार्ग है। इस मार्ग की मरम्मत लोक निर्माण विभाग ने करीब पांच साल पहले कराया था। ओवरलोड वाहनों के चलते मौजूदा समय में बीजपुर से बकरिहवा तक करीब 20 किमी सड़क बेहद खराब हो गई है। मार्ग पर जानलेवा गड्ढे बन गए हैं। सड़क पर बने गड्ढों में फंसकर वाहन पलटने की स्थिति आए दिन हो जाती हैं। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो बकरिहवा से रेणुकूट मुर्धवा की दूरी करीब 45 किलोमीटर है, जितना समय इस दूरी को तय करने में लगता है, उससे अधिक समय बीजपुर से बकरिहवा तक 20 किमी के सफर में। अब जल्द ही क्षेत्र के लोगों को जर्जर सड़क से राहत मिलने वाली है। प्रमुख जिला मार्ग के विशेष मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड की तरफ से पहल की गई है। बकरिहवा से बीजपुर के बीच करीब 20 किलोमीटर सड़क का विशेष मरम्मत कराए जाने का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी ने बनाकर शासन में भेजा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो 20 किलोमीटर संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कराने पर करीब 6.76 करोड़ खर्च होंगे। मरम्मत होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

बीजपुर से बकरिहवा तक गड्ढों में तब्दील प्रमुख जिला मार्ग की विशेष मरम्मत कराने के लिए लगभग 6.76 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन में भेजा गया है। धन आवंटित होने के साथ ही मरम्मत कार्य कराया जाएगा। - इं. अनिल राकेश, एक्सईएन-पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें