खजुरी में चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच बुधवार को रेलवे मुगलसराय एवं आजमगढ़ के बीच खेला गया। इसमें रेलवे मुगलसराय की टीम ने जीत हासिल की।
मुख्य अतिथि डॉ. अनिल मौर्या ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत कराई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आजमगढ़ की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 144 रन बनाए।
आजमगढ़ टीम से संग्राम ने 57, धनंजय ने 35 और श्रवण ने 14 रन बनाए। मुगलसराय की टीम से गेंदबाजी करते हुए अरमान ने पांच, विनोद ने एक और अजमत ने एक विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी मुगलसराय की टीम ने 17.4 ओवर में सात विकेट खोकर 145 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुगलसराय टीम से सुरेंद्र ने 37, निखिल ने 16, योगेश 15, प्रतीक 18 व अरमान ने 17 रन बनाए।
आजमगढ़ की टीम से श्रवण व विनय ने दो-दो विकेट हासिल किए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रिज्म सीमेंट की तरफ से विमलेश पटेल के हाथों अरमान को दिया गया। मैच के अंपायर सुरेश सिंह एवं नौशाद खान रहे।
कमेंट्री अमृत गुप्ता व स्कोरिंग हरिओम व प्रियांशु ने किया। इस मौके पर माला चौबे, संतोष पटेल, मुन्ना हाशमी, इरसान खान, आध्या पांडेय, अफरोज, वकार बाबू, रोहित चंद्रवंशी, कल्पना चौबे, कृष्णा आदि रहे। फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को एमएस क्रिकेट अकादमी वाराणसी एवं रेलवे मुगलसराय के बीच खेला जाएगा।