फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिना बताए घर से निकलकर नदी में नहाने गया कालू, कीचड़ और पत्थरों के बीच फंसने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। एक बस्ती में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब ननिहाल आए कालू (12) की पांडू नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के दूसरे दिन भी परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन

झारखंड के जिला गढ़वा के बिजडीह निवासी उमेश का पुत्र कालू अपने माता-पिता के साथ ननिहाल में शादी समारोह में शामिल होने आया था। शुक्रवार को परिवार को लौटना था। इसी बीच गृह प्रवेश की रस्म के दौरान वह चुपचाप घर से निकल गया और पांडू नदी में नहाने चला गया, जहां कीचड़ और पत्थरों के बीच फंसने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कालू सुबह ही अपनी मां के साथ स्नान कर चुका था। किसी को अंदाजा नहीं था कि वह दोबारा अकेले नदी की ओर चला जाएगा। काफी खोजबीन के बाद पुल पर उसके कपड़े और चप्पल मिले, जिसके बाद नदी में तलाश करने पर उसका शव बरामद हुआ। घटना के बाद शादी वाले घर में सन्नाटा पसरा रहा। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को झारखंड स्थित पैतृक गांव ले गए। गांव में लोग पूरे घटनाक्रम को याद कर यही कहते रहे कि मानो मौत कालू को अपने साथ खींच ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें