फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी चैंपियनशिप : अनपरा को हराकर ककरी ने जमाया खिताब पर कब्जा

विज्ञापन
ककरी में विजेता टीम के खिलाडियों के साथ महाप्रबंधक वीके अग्रवाल। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
एनसीएल ककरी के एकलव्य मैदान पर आयोजित 30वीं पुरूष वर्ग सीनियर जिला कबड्डी चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ककरी की टीम ने अनपरा को परास्त कर खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

लीग आधार पर खेली गई स्पर्धा का आगाज मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता केसी जैन व विशिष्ट अतिथि आरडी सिंह ने किया। अपने-अपने वर्गों के मुकाबले जीतकर अनपरा व ककरी टीम ने फाइनल में जगह बनाई। जहां अनपरा को 33-46 से परास्त कर ककरी ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एनसीएल ककरी के जीएम वीके अग्रवाल ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनकी हौसलाअफजाई की। निर्णायक दिलीप वर्मा, संजीव सिंह, अमर ज्योति सिंह व प्रेमचंद यादव रहे। जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष दशाराम यादव ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान प्रदर्शन के आधार पर सोनभद्र की जिला टीम का भी चयन किया गया है जो 25 दिसंबर से गाजीपुर में आयोजित राज्य टूर्नामेंट में सहभाग करेगी। इस मौके पर सीएमएस के शिवमुनी सिंह, अनपरा मोर्चा संगठन के सचिव महेंद्र यादव, प्रभुनारायण, रत्नेश मिश्रा, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें