फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी में ‘बी’, रस्साकशी में ‘ए’ टीम विजयी

Tue, 13 Jan 2015 10:56 PM IST
संवाददाता अमर उजाला सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुसागर प्राइमरी पाठशाला के खेल के प्रांगण में आपसी सौहार्द को मजबूत बनाने को उद्देश्य से मंगलवार को संविदाकारों के श्रमिकों के लिए कबड्डी और रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें कबड्डी की चार एवं रस्साकसी की छह टीमों ने भाग लिया। कबड्डी में ‘बी’ और रस्साकसी में ‘ए’ टीम विजयी रही।

महाप्रबंधक एचआर जेआर रोडरिक्स और उप महाप्रबंधक जमाल अहमद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।

 कबड्डी में ‘ए’ टीम की कप्तानी नागेंद्र कुमार, ‘बी’ टीम की कप्तानी उमेश कुमार, ‘सी’ टीम की कप्तानी पंकज और ‘डी’ टीम की कप्तानी मनोज कुमार ने की।

खेल भावना का परिचय देते चारों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। ‘बी’ और ‘डी’ टीम के बीच फाइनल मुकाबला हुआ।

इसमें ‘बी’ टीम विजयी रही। इसी तरह रस्साकसी प्रतियोगिता में ‘ए’ टीम के राज कुमार यादव और लक्ष्मी सिंह की कप्तानी वाली टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें ‘ए’ टीम विजयी रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें