फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिकों में बांटी गईं साइकलें

Tue, 13 Jan 2015 10:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
टाउन क्लब मैदान में मंगलवार को साइकल और अन्य सामान वितरण का आयोजन हुआ। श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) व्यास जी गोड़, विधायक रूबी प्रसाद और डीएम डीके सिंह, ब्लाक प्रमुख संजय यादव ने साइकल समेत अन्य सामान वितरित किया।
विज्ञापन


कुल 2646 निर्माण श्रमिकों को एक करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की साइकल, औजार और सौर ऊर्जा बांटा गया।
टाउन क्लब मैदान में मंगलवार को श्रमिकों की भारी भीड़ उमड़ी।

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को विभिन्न तरह के सामान बांटे जाने थे।

साइकल सहायता योजना के तहत एक हजार मजदूरों में 30 लाख लागत की साइकल, औजार क्रय योजना के तहत 974 मजदूरों को औजार खरीदने के लिए दो-दो हजार रुपये का चेक,

 शिशु हित लाभ योजना के तहत 20 मजदूरों में दो लाख 26 हजार, मातृत्व हित लाभ योजना के तहत 21 मजदूरों में 81 हजार रुपये वितरित किया गया।

इसी तरह बालिका आशीर्वाद योजना के तहत तीन पात्रों में 60 हजार का चेक, मृत्यु अंत्येष्टि सहायता योजना के तहत दो पात्रों में एक लाख 53 हजार रुपये  और सौर ऊर्जा सहायता योजना के तहत 626 मजदूरों में 56 लाख 84 हजार  560 रुपये की लागत से सौर ऊर्जा उपकरण वितरित किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि एससीएसटी आयोग के उपाध्यक्ष व्यास जी गोड़ ने प्रदेश सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि लोग किसी के बहकावे में न आएं और सरकार की योजनाओं का लाभ लें।
विज्ञापन


विधायक रूबी प्रसाद, ब्लाक प्रमुख संजय यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिए कार्य किया है।डीएम दिनेश सिंह ने कहा कि श्रम विभाग से चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि योजनाओं के लाभ के लिए श्रमिक मजदूर श्रम विभाग में संपर्क कर अपना पंजीयन अवश्य कराएं।
विज्ञापन


मौके पर अवध नारायण यादव, जगदीश यादव, डा. लवकुश आदि रहे। संचालन उपश्रमायुक्त पिपरी राकेश द्विवेदी ने की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें