फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबाड़ियों ने ठप किया कोल खदान की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। कबाड़ियों ने रविवार रात एनसीएल की कृष्णशिला कोयला खदान की आपूर्ति ठप कर दी। इसके बाद वे करीब 60 मीटर हैवी ड्यूटी कापर केबिल (95 एमएम) काट कर ले गए। इसके चलते पूरी रात कोयला खदान अंधेरे में डूबी रही। घटना की जानकारी के बाद कोल प्रबंधन के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद एनसीएल खदान की आंतरिक सुरक्षा विभाग के अफसरों के साथ पुलिस ने सोमवार को घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एनसीएल कृष्णशिला परियोजना खदान क्षेत्र स्थित 33 केवी उप मुख्य विद्युत सब स्टेशन में बीते रविवार रात कबाड़ गैंग के सदस्यों ने धावा बोला और करीब 60 मीटर कापर केबिल चोरी कर फरार हो गए। केबिल कटने से आउटसोर्सिंग कंपनी बीजीआर की डंपिंग सहित पूरे कृष्णशिला खदान की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। सोमवार सुबह कृष्णशिला परियोजना सुरक्षा विभाग द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पंहुची पुलिस जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 33 केवी उप मुख्य विद्युत सब स्टेशन कृष्णशिला परियोजना से बीजीआर ओबी कंपनी में बिजली आपूर्ति के लिए 95 एमएम का कापर केबल लगाया गया था। सब स्टेशन के पास सुरक्षाकर्मी भी तैनात था इसके बावजूद कबाड़ चोरों ने केबिल काट लिया और आसानी से लेकर निकल भी गए। चोरी गई कापर केबल की कीमत लाखों में बताई जा रही है। केबिल कटने से सोमवार को भी बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। कोल प्रबंधन के अफसरों का कहना है कि आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बीना चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि केबिल कटने की जानकारी मिली है। यह कोल प्रोजेक्ट के आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा मामला है। अंदरूनी जांच के बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके मुताबिक पुलिस अपना काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें