फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुग-जुग जिय तू ललनवा...

Mon, 07 Sep 2015 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में शनिवार की रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने पर पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान खुशी मेें झूमें श्रद्धालुओं ने बधइया और सोहर गाया। पुलिस लाइन में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में कलाकारों ने जुग-जुग जिय तू ललनवा, भवनवा के भाग जागल हो गीत सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा जिले के विभिन्न थानों में भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में झांकी तैयार की गई थी। यहां दर्शन पूजन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ेे।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में रात पौने बारह बजे से विद्वानों ने मंत्रोच्चार के साथ एएसपी शंभूशरण यादव, रामयज्ञ यादव और सीओ सच्चिदानंद से पूजन-अर्चन शुरू कराया। रात बारह बजे भगवान श्रीकृष्ण का जयकारा गूंजने लगा। शहर कोतवाल कोतवाल केडी यादव, एसपी पीआरओ जेके सिंह, सुनील तिवारी ने भी आरती की।

सदर विकास खंड के ममुआं गांव स्थित हनुमान मंदिर में श्रीकृष्ण-जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मनोहर झांकी सजा कर पूजन-अर्चन किया गया। इस मौके पर यदुनाथ शुक्ल, लक्ष्मीकांत, रमाकांत शुक्ल, ज्ञानचंद्र, कृष्णकुमार शामिल रहे। बरकरा में स्थित शिव मंदिर में हर्षोल्लास के साथ जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। इस मौके पर जगदीश चौबे, कमला सिंह, दिनेश चौबे, राजेश जायसवाल, गुलाब जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन


राबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग के समीप जमुना प्रसाद ने आकर्षक झांकी सजाई गई। घुवास कालोनी में गुड्डू चंदवंशी द्वारा विशाल पूजा पांडाल बनाकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। दूसरे दिन मटका फोड़ का आयोजन हुआ। श्रीकृष्ण बाल सखा द्वारा मटका फोड़ा गया। राबर्ट्सगंज नगर पालिका के दीपनगर में स्थित काली मंदिर में श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाकर जन्मोत्सव मनाया गया।

बहुआर गांव मेें स्थित पीएसी कैंप में धूमधाम से जन्माष्ठमी पर्व मनाया गया। सेनानायक रमेश और उप सेनानायक मुन्नालाल, सहायक सेनानायक कुलभूषण ओझा, सुग्रीव राम, सूबेदार सैन्य सहायक राम अवतार पाल ने मुरली वाले कृष्ण का पूजन-अर्चन किया। विंढमगंज प्रतिनिधि के मुताबिक  विंढमगंज थाना परिसर समेत हनुमान मंदिर, राम मंदिर, काली मंदिर, शंकर मंदिर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

ओबरा संवाददाता के अनुसार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शनिवार की देर शाम नगर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर के विभिन्न मंदिरों क्रमश: श्री राधे कृष्ण मंदिर सेक्टर आठ, हनुमान मंदिर, श्रीराम मंदिर, संकट मोचन मंदिर, शीतला माता मंदिर, करूणेश्वर महादेव मंदिर में जहां लोगों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आनंद उठाया। वहीं जगह -जगह झांकियां भी कृष्ण गाथा को बया कर रही थीं। वहीं ओबरा थाना में वाराणसी से आए कलाकारों ने भक्ति भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें