फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्याक्षरी में डीएवी अव्वल

Sat, 05 Sep 2015 11:20 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एनटीपीसी की रिहंद परियोजना में हिंदी पखवाड़े के तहत शुक्रवार की शाम वर्तिका महिला मंडल सभागार में केंद्रीय विद्यालय, डीएवी स्कूल, सेंट जोसफ विद्यालय और बाल भवन के बच्चों के बीच अंत्याक्षरी प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में आठ टीमों ने भाग लिया। इसमें डीएवी के अतिशय पांडेय की अगुवाई वाली टीम को विजेता और केंद्रीय विद्यालय के सिमरन की टीम को उप विजेता घोषित किया गया।

साथ ही केंद्रीय विद्यालय की गरिमा की टीम को तृतीय, सेंट जोसफ के समीप की टीम को चौथा और डीएवी की रिया सिंह की टीम को पांचवां स्थान दिया गया।

बतौर मुख्य अतिथि वर्तिका महिला मंडल की उपाध्यक्ष बबली चक्रवर्ती ने विजेता टीम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया।

संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अधिकारी मानव संसाधन एवं प्रभारी राजभाषा मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर वर्तिका महिला मंडल की महासचिव नूपुर अग्रवाल, अंजू सक्सेना, शिक्षक जयगोपाल, शिक्षिका स्मिता त्रिपाठी, समता सिंह, नूतन आदि मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें