फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 21 साल बाद सबसे गर्म दिन रहा 12 जून, पारा 43.8 डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही। बुधवार को भी जिले में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया है। पिछले 21 वर्षों में यह 12 जून का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले वर्ष 2003 में 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। यह औसत तापमान से 5.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
विज्ञापन

जून में आमतौर पर जिले का तापमान 40 से 42 डिग्री के आसपास ही रहता है। मध्य जून के बाद मानसून आने से तापमान में कमी आने लगती है। इस बार गर्मी ने सारे आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है। मई में पारा 47 डिग्री के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। इसके बाद भी लगातार 43-44 डिग्री सेल्सियस की गर्मी बनी हुई है।
बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री रहा। रिकॉर्ड पर गौर करें तो वर्ष 2003 में 12 जून को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री दर्ज किया गया था। इस दिन का औसत तापमान 38 डिग्री है। इससे इतर इस बार 12 जून को 0.6 डिग्री अधिक तापमान रहा।
विज्ञापन

औसत तापमान में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र चुर्क के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि तापमान में अभी गिरावट की उम्मीद नहीं है। गर्म हवा के थपेड़े शुक्रवार तक ऐसे ही सताएंगे। इसके बाद मौसम बदलने के आसार हैं।
विज्ञापन


पिछले चार वर्षों में 12 जून का तापमान
वर्ष: अधिकतम: न्यूनतम
2021: 30.4: 25.2
2022: 43.0: 32.1
2023: 43.0: 31.6
2024: 43.8: 28.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें