फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरकहू पुलिया का निर्माण जल्द करायेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लेकर एसडीएम दुद्धी रमेश कुमार ने शुक्रवार को महुली करहिया संपर्क मार्ग पर जोरकहू में टूटी पुलिया का स्थलीय निरीक्षण किया। विंढमगंज के महुली करहिया संपर्क मार्ग पर जोरकहू गांव में 6.4 किमी पिलर के पास स्थित पुलिया का पाया ढह जाने से यहां खतरे की घंटी बजनी शुरू हो गई है। पिछले दिनों अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व ही पुलिया के पाये में दरार आ गई थी। कुछ दिन पहले हुई तेज बारिश के बहाव में पहले से क्षतिग्रस्त हो चुकी पुलिया का पाया ढह गया। तीन पायों पर निर्मित पुलिया के बीच का पाया ढह जाने के कारण यहां से भारी वाहनों के गुजरने पर खतरा मंडराने लगा है। क्षेत्र के डूमरा, कोरगी, पतरिहा, जोरकहू, करहिया, बासीन, औराडंडी, घिचोरवा आदि दर्जन भर गांवों के लोग दुद्धी तहसील मुख्यालय पर जाने के लिए इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। एसडीएम ने बताया कि महुली करहिया मार्ग पर ग्राम कोरगी के पास जोरकहू में सीजिया नाला पर बने पुल का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे आवागमन बाधित है। उन्होंने कहा कि इस पुल के बगल से लोक निर्माण विभाग द्वारा वैकल्पिक मार्ग बनाया गया था जो तेज बहाव से बह गया। पुन: वैकल्पिक मार्ग बनाकर मार्ग पर आवागमन बहाल करने का काम किया जा रहा है। इस पुल का पुनर्निर्माण जिला खनिज निधि से प्राथमिकता के आधार पर किये जाने के लिए डीएम से वार्ता की गई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें