फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखड़ा के जंगलों में पुलिस ने किया कांबिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
महुली। नक्सली गतिविधियों की रोकथाम के लिए शुक्रवार को विंढमगंज थाना प्रभारी विनोद कुमार सोनकर ने पुलिस व पीएसी के साथ ग्राम धूमा व सूखड़ा में कांबिंग किया।
विज्ञापन

झारखंड बॉर्डर से सटे हुए गांवों के आस पास पुलिस के चहलकदमी से झारखंड के लोगों में भी दहशत बनी रहती है। पुलिस ने आस-पास के गांवों में ग्रामीणों से पूछताछ करते हुए क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी लिया। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से कहा कि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखता है तो तत्काल उसकी सूचना पुलिस को दें जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। सूचना देने वाला व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा। थानाध्यक्ष ने कहा कि आम जनता के सहयोग से होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें