फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर निर्माण की समस्याओं का संयुक्त टीम करेगी समाधान : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील सभागार में शुक्रवार को एसडीएम निखिल यादव की अध्यक्षता में राजस्व एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में नहर निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए संयुक्त टीम बनाकर मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि रजखड़, बघाडू, रन्नू, दुमहान, केवल, ड्योढ़ी और हरनाकछार समेत कई गांवों से मुआवजा, सड़क, अवैध अतिक्रमण तथा भूमि अधिग्रहण से संबंधित शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि लेखपाल और सिंचाई विभाग के अधिकारी किसानों से सीधे संपर्क कर मौके पर पहुंचें और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। यदि किसी मामले का निस्तारण स्थानीय स्तर पर संभव न हो तो तत्काल इसकी सूचना उन्हें दी जाए।
बैठक के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने कुछ मामलों में लेखपालों की शिथिलता का मुद्दा भी उठाया। इस पर एसडीएम ने राजस्व एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने और सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें