दुद्धी। इलाहाबाद हाईकोर्ट के शासकीय अधिवक्ता शिवकुमार पाल ने दुद्धी में अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व पर आप अपने अधिकारों से कदापि न चूकें। आपका एक-एक मत अमूल्य है। इसकी कीमत एक अच्छी सरकार का गठन है जो राष्ट्र व समाज के सर्वांगीण विकास की कड़ी है।
उन्होंने प्रस्तावित न्यायालयों की स्थापना और न्याय अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में हाईकोर्ट से पहल करने का आश्वासन दिया। बार अध्यक्ष जितेन्द्र श्रीवास्तव ने आभार जताते हुए रिक्त नियुक्तियों को भरने और प्रस्तावित कोर्ट की स्थापना वादकारी हित में शीघ्र कराने की मांग की। रामलोचन तिवारी, नंदलाल, राजकुमार अग्रहरि आदि ने भी अदालती समस्याओं से अवगत कराकर निराकरण की मांग की। संचालन कुलभूषण पांडेय ने किया। इस मौके पर स्टैंडिंग काउंसिल हाईकोर्ट संतोष शुक्ला व गिरिजेश त्रिपाठी, वरिष्ठ अधिवक्ता भागीरथी गुप्ता, श्यामजी सिंह, प्रेमचंद यादव, राजेंद्र श्रीवास्तव, विश्वनाथ गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, शन्नो बानो, रामनरेश आदि रहे।